कोईलवर: कोईलवर–छपरा फोरलेन जाम: विशाल कुमार की खोज और मुआवजे की मांग को लेकर हुआ प्रदर्शन
कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराना हरिपुर 65वें घाट के पास सोन नदी में डूबे युवक विशाल कुमार की बरामदगी नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को कोईलवर–छपरा फोरलेन को जाम कर दिया। ग्रामीण प्रशासन की कथित उदासीनता के विरोध में सड़क पर उतर आए।जानकारी के अनुसार, दोपहर 12:30 बजे से फोरलेन को जाम किया गया है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुकी है।