कोईलवर: कोईलवर में सोन नदी हादसा: तीसरे युवक का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग
कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराना हरिपुर 65वें घाट के समीप सोन नदी में डूबे तीसरे युवक विशाल कुमार का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के दूसरे दिन सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार करीब 8 घंटे तक सर्च अभियान चलाया।इस दौरान गोताखोरों ने दो ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से नदी की गहराई में व्यापक तलाश की, लेकिन युवक की नहीं मिला।