कोईलवर: सोन नदी में लापता विशाल कुमार का शव बरामद
पुराना हरिपुर गांव स्थित 65वें घाट के पास सोन नदी में डूबे युवक विशाल कुमार का शव तीसरे दिन स्थानीय गोताखोरों ने पुलिस की मौजूदगी में बरामद कर लिया। शव मिलने से पहले युवक की बरामदगी नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को कोईलवर–छपरा फोरलेन को गांव के समीप जाम कर दिया था। जम के बीच शव मिलने के बाद दोपहर 3:00 पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।