मानिकपुर: मानिकपुर तहसील में हलचल: लेखपालों ने ज्ञापन दिया, अधिवक्ता ने इच्छामृत्यु की मांग की और मनगवां पंचायत की जांच की मांग की
चित्रकूट के मानिकपुर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में तीन प्रमुख मामले सामने आए। लेखपाल संघ ने वेतन विसंगति, तबादला पोर्टल व पदोन्नति की मांग की।दोपहर 2:25 बजे अधिवक्ता राम सुशील तिवारी ने 7 अगस्त के हमले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाकर राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु मांगी। अधिवक्ता नारायण सिंह ने मनगवां पंचायत में 20 बिंदुओं पर जांच मांगी।