सामरी कुसमी: पिता की हत्या: बेटे का गुस्सा बना जानलेवा, कलयुगी पुत्र पहुंचा सलाखों के पीछे
कुसमी सामरी शनिवार कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतासिल्ली में आपसी विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां बेटे के गुस्से ने पिता की जान ले ली। पुलिस के अनुसार 6 अप्रैल की शाम खेत की फसल खराब होने को लेकर हुए विवाद में आरोपी प्रदीप खलखो ने अपने पिता लल्लू खलखो के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद गंभीर रूप से घायल लल्लू की कुछ देर में मौत हो गई।