हरदोई: गल्ला मंडी में आवक बढ़ी, लगा भीषण जाम, आईटीआई में खड़ी कराई जा रही ट्रालियां, किसान परेशान
Hardoi, Hardoi | Oct 17, 2025 गल्ला मंडी में आवक बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई है, मंडी में इतनी ज्यादा ट्रालियां पहुंच गयीं हैं कि यातायात विभाग ने मंडी के अंदर ट्रालियों की एंट्री रोक दी है।बता दें कि बड़ी संख्या में किसान धान एवं मक्का लेकर बेचने पहुंच रहे हैं, आलम यह है कि रात 9 बजे से ही किसानों ने मंडी गेट पर ट्रालियां खड़ी कर दी थीं, धीरे धीरे और किसान भी ट्रालियां लेकर पहुंचे।