हरदोई: पिकअप डाला अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे भैंसटा नदी में गिरा, 2 लोग घायल, चालक फरार
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2025 हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप डाला अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे भैंसटा नदी में जा गिरा।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।जानकारी के अनुसार, पिकअप डाला इटारा से पिहानी की ओर जा रहा था,जिसमें टेंट सामान भरा हुआ था।