सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ क्षेत्र में बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर सपा नेता ने सौंपा ज्ञापन
सिकन्दरा राऊ क्षेत्र में 26 तारीख को हुई लगातार बारिश से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमन्त किशोर सिंह ने सोमवार को नायब तहसीलदार अशोक गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार का ध्यान किसानों की समस्याओं की ओर आकर्षित किया गया।