पोलायकलां: अकोदिया स्वास्थ्य केंद्र पर 7 किशोरियों को टीका लगा, डॉ. अजय साल्विया ने एचपीवी टीकाकरण का निरीक्षण किया
अकोदिया में डॉ. अजय साल्विया नेस्वास्थ्य केंद्र पर एचपीवी टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। रविवार दोपहर 3 बजे हुए इस टीकाकरण के दौरान कुल 7 किशोरी बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया गया। डॉ. साल्विया ने स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित चिकित्सा कर्मियों से टीकाकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।