गुना नगर: अपनी मांगों को लेकर 22 जुलाई को भोपाल में प्रदर्शन करेंगे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी, अस्पताल में CMHO को दिया ज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम करने वाले संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। CMHO को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की शुरुआत हुई है, और 22 जुलाई को राजधानी में प्रदर्शन होगा। उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 2023 की तरह इस साल भी बड़े आंदोलन की संभावना है। संविदा कर्मचारी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे हैं ।