गुना नगर: लक्ष्मीगंज में दुकान खोलने आई महिला का ₹40000 और दस्तावेज रखा बैग स्कूटी से हुआ चोरी, संदिग्ध का CCTV फुटेज आया सामने
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में दुकान खोलने आई फरियादी महिला रीमा पटौदी का ₹40000 और दस्तावेज रखा बैग स्कूटी से चोरी हो गया। घटना में एक संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। फरियादी ने पुलिस को बताया, 2 जुलाई को सुबह लक्ष्मीगंज में दुकान का ताला खोलने लगी, इसी दौरान स्कूटी पर रख बैग कोई उठा ले गया। शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।