वारासिवनी: खैरलांजी के ग्राम आरम्भा में 15 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
खैरलांजी थाना क्षेत्र के ग्राम आरम्भा में शुक्रवार दोपहर 15 वर्षीय छात्रा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्रा घर पर अपनी दादी के साथ थी, जबकि मां और बहन खेत में तथा पिता रायपुर में थे। दादी ने छात्रा को फंदे पर लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची खैरलांजी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया।