Public App Logo
बालोद जिले के ग्राम अरकार के प्रगतिशील किसान तुलसीराम साहू और उनके बेटे टिकेंद्र साहू ने कृषि क्षेत्र में एक ऐसा देसी कृषि यंत्र तैयार किया है, जो किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इस यंत्र की मदद से खेत में खाद और कीटनाशक दवा का छिड़काव कम समय में किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसके जरिए करीब पांच मिनट में एक एकड़ खेत में खाद और दवा का छिड़काव करने का दावा किया गया है। #chhattisgsrhupdate #chhattisgar #cgnews #viralvideo #balod - Durg News