इस्लामनगर अलीगंज: जमुई के विभिन्न प्रखड़ों में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ काली प्रतिमा विसर्जन, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस
जमुई जिले में मंगलवार को काली पूजा के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर मां काली की प्रतिमाओं का विसर्जन 10 बजे तक शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विसर्जन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न विसर्जन स्थलों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की तैनाती की गई।