कुलपहाड़: कुलपहाड़-बेलाताल रोड पर पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
कुलपहाड़-बेलाताल रोड स्थित अंडर ब्रिज के पास सोमवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना कुलपहाड़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा बेलाताल चौकी इंचार्ज को भी मौके पर बुलाया गया। l