चित्तौड़गढ़: जिला जेल नीमच तोड़कर 16 साल पहले फरार हुआ हथियाना का सोहन जाट, DST के हत्थे चढ़ा, परिवार सहित वापी में जा बसा
जिला विशेष टीम ने 16 साल पहले जिला जेल कनावटी, नीमच के लोहे के सरिये तोड़कर फरार हुए आरोपी सोहन जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में बंदी था और जेल से फरार होने के बाद महाराष्ट्र के वापी में ट्रैक्टर चलाते हुए परिवार सहित रह रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की एक विज्ञप्ति के अनुसार हथियाना का रहने वाला सोहन जाट