सूरजगढ़: सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में तीसरे दिन आयोजित सहयोग सह जन कल्याण शिविर में शामिल हुए विधायक
गुरुवार को सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय स्थित अंबेडकर सभा भवन में लगातार तीसरे दिन सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन हुआ. अपराह्न 1:30 बजे यहां क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल शिविर में शामिल हुए. विधायक ने यहां विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया. 4 लाभूकों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किए. BDO ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर का समापन हुआ. कुल 232 आवेदन प्राप्त हुए.