वारासिवनी: वारासिवनी कॉलेज के दो खिलाड़ी चयनित, रिशिका गुजरात और मधुर ग्वालियर में दिखाएंगे प्रतिभा
शासकीय एस.एस.पी. महाविद्यालय की छात्रा रिशिका टेटे का गुजरात में आयोजित पश्चिम क्षेत्र विश्वविद्यालय स्तरीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता तथा छात्र मधुर डोंगरे का ग्वालियर में होने वाली राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। एक दशक बाद महाविद्यालय को बैडमिंटन में यह उपलब्धि मिली है। दोनों के चयन पर महाविद्यालय परिवार ने हर्ष जताते हुए बधाई दी।