सेठों के सेठ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक माह में 40 करोड़ से अधिक राशि निकली, लेकिन यात्रियों की सुविधाओं में आ रहा टोटा।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम सांवरिया सेठ मन्दिर मण्डफिया में हर महीने दान पात्र से निकलने वाली राशि तो बढ़ ही रही है लेकिन यहाँ आने वाले यात्रियों की सुविधाओ में लगातार आने वाली कमी चिंता का विषय बनती जा रही है।
हाल ही में मन्दिर क्षेत्र में असुविधाओं ओर पार्किंग में असुविधा को लेकर वायरल हुई वीडियो कही ना कही इस प्रसिद्ध मंदिर की ख्याति को नुकसान पहुंचा रही बावजूद इसके मन्दिर प्रसासन व जिला प्रशासन ध्यान नही दे रहा।
श्री सांवलिया सेठ मंदिर मंडफिया में 14 जून को खोली गई भंडार दानपेटी की सात चरणों में हुई गणना का समापन हुआ। अंतिम चरण में 8 लाख 41 हजार 189 रुपये की दानराशि प्राप्त हुई। सातों चरणों की गणना में दानपेटियों से कुल 33 करोड़ 15 लाख 18 हजार 759 रुपये प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 1 किलो 738 ग्�
Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 23, 2026