पचरुखी: प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में हुई चोरी, प्रधानाध्यापिका ने थाने में दिया आवेदन
प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में कुछ सामानों की चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में स्थानीय प्रधानाध्यापिका अंजू देवी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध पचरुखी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बरहाल पचरुखी थाना पुलिस द्वारा प्रधानाध्यापिका के आवेदन के आधार मामले की जांच कर रही है।