पचरुखी: तरवारा मोड़ और मखदूम सराय से दो शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फाइन के लिए भेजा गया सिवान
सराय थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के तरवारा मोड़ और मखदूम सराय से दो शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबियों में तरवारा मोड़ निवासी राहुल कुमार और पुरानी किला पोखरा निवासी राहुल प्रसाद शामिल हैं। दोनों शराबियों को रविवार को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया।