पचरुखी: जीबी नगर तरवारा थाना परिसर में सीओ ने लगाया जनता दरबार, तीन मामलों की हुई सुनवाई
जीबी नगर तरवारा थाना परिसर में शनिवार को पचरुखी सीओ अमित कुमार ने जनता दरबार लगाया। इस दौरान सीओ द्वारा भूमि संबंधी कुल तीन मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें एक मामले का निष्पादन किया गया। वहीं शेष मामलों में सभी पक्षों को अगली तिथि को सुनवाई हेतु पुनः बुलाया गया।