पचरुखी: पेंगवारा गांव से दो शराबी गिरफ्तार, फाइन हेतु भेजा गया सिवान
पचरुखी पुलिस ने गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के पेंगवारा गांव से शराब के नशे में धुत्त दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक शराब की नशे में शोर शराबा कर रहे थे। गिरफ्तार युवक पेंगवारा गांव निवासी रोहित कुमार और प्रकाश यादव हैं। शुक्रवार को दोनो शराबियों को पुलिस ने फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया।