पचरुखी: पचरुखी पोस्ट ऑफिस के समीप टेंपू की ठोकर से युवक हुआ जख्मी
पचरुखी पोस्ट ऑफिस के समीप शनिवार की संध्या टेंपू की ठोकर से एक युवक जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया जहां उसका इलाज किया गया।जख्मी युवक रसूलपुर निवासी तबरेज आलम है, जो पचरुखी में फर्नीचर की खरीदारी करने आया था। सड़क क्रॉस करने के दौरान टेंपू ने ठोकर मार दी।