रामगढ़ चौक: कस्तूरबा गांधी विद्यालय नंदनामा में विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बाल अधिकारों व कानूनों पर किया जागरूक
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नंदनामा में रविवार 4 बजे DLSA लखीसराय के तत्वावधान में विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम ‘सेंटर डायरेक्ट’ की ‘कवच परियोजना’ के तकनीकी सहयोग से आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन और बच्चों के प्रति दुर्व्यवहार को रोकना था।