Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
rpnnews
रेवाड़ी # विजीलैंस ने पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Rewari, Rewari
| Aug 6, 2026
MORE NEWS
Rewari, Rewari | Aug 6, 2026
गुरुग्राम से चली भव्य कलश यात्रा का धारूहेड़ा में हुआ स्वागत, संत रविदास जी की पावन स्मृति में गूंजा श्रद्धा और आस्था का संदेश रेवाड़ी,धारूहेड़ा। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती की स्मृति में गुरुग्राम से भाजपा रेवाड़ी जिला अध्यक्षा डॉ वंदना पोपली ऐतिहासिक कलश यात्रा लेकर रेवाड़ी के धारूहेड़ा में पहुंचने पर भाजपा जिला टीम एवं स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा हर्षोल्लास और अपार उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस पावन यात्रा का शुभारंभ गुरुग्राम से हुआ, जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय नायब सिंह सैनी जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता जी ने डॉ. वंदना पोपली को पवित्र कलश सौंपा। कलश यात्रा के धारूहेड़ा पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नगरपालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा और मण्डल अध्यक्ष अजीत कोसलिया के नेतृत्व में जिला भाजपा की पूरी टीम ने कलश यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष रामपाल जी सहित धारूहेड़ा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा और उत्साह के साथ इस पावन यात्रा का अभिनंदन किया। यह विशेष कलश बनारस की पवित्र भूमि से लाया गया है, जिसे संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस पावन यात्रा का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जा रहा है। कलश यात्रा के धारूहेड़ा पहुंचने के बाद इसे रेवाड़ी जिला क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर में विधिवत रूप से स्थापित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा, “संत शिरोमणि रविदास जी केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के महान संदेशवाहक थे। बनारस की पावन भूमि से आया यह कलश हमारे लिए श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। हमारा प्रयास है कि संत रविदास जी के विचार केवल किसी एक स्थान तक सीमित न रहें, बल्कि रेवाड़ी जिले के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक पहुंचें। उन्होंने आगे बताया कि कलश में लाई गई पावन मिट्टी को रेवाड़ी जिले के हर गांव, हर ब्लॉक और हर मंडल के मंदिरों तक पहुंचाया जाएगा। वहां श्रद्धापूर्वक संत शिरोमणि रविदास जी का स्मरण एवं पूजन किया जाएगा, ताकि उनकी जन्मस्थली और उनके महान विचारों से जुड़ी यह पावन भावना जिले के कोने-कोने तक पहुंच सके। जिला अध्यक्ष ने आगे बताया कि यह केवल एक कलश यात्रा नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश लेकर चलने वाला अभियान है। रेवाड़ी जिले के प्रत्येक गांव, ब्लॉक, मंडल और मंदिर तक इस पावन मिट्टी को पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके माध्यम से युवा पीढ़ी को भी संत रविदास जी के जीवन, संघर्ष और मानवतावादी विचारों से परिचित कराया जाएगा। कलश यात्रा के स्वागत के दौरान धारूहेड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं उल्लास के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कलश यात्रा का यह आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी संदेश देता नजर आया। बनारस की पावन भूमि से चली यह पवित्र मिट्टी अब रेवाड़ी जिले के गांव-गांव और मंदिर-मंदिर तक संत रविदास जी की स्मृति और उनके विचारों का संदेश पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल,कुलदीप चौहान,डॉ.कमल निम्बल एडवोकेट,जितेन्द्र वाल्मीकि,रोहताश वाल्मीकि,संजय बडगुर्जर,राजेश रानी बिडलान,शशि बाला,प्रवीन शर्मा,जतिन अरनेजा,दिनेश यादव,गौरव शर्मा, नीतू चौधरी,सावन सैनी,मण्डल अध्यक्ष’ अजित कोसलिया,बलराज यादव,नानक चन्द खोला,हरद्वारी लाल,मुकेश सारवान,मनोज सैनी पार्षद,राजेन्द्र सिंह,मनोज वाल्मीकि,R.K जांगड़ा,राहुल जोशी,सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित हें।
Rewari, Rewari | Aug 6, 2026
हाईकोर्ट के आदेश पर टूटी नगर परिषद अधिकारियों की नींद रेवाड़ी के रिहायशी क्षेत्र की 7 दुकानें और गोदाम सील; 10 अगस्त को देगी जवाब। रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। रेवाड़ी नगर परिषद ने हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले 7 दुकानें और गोदाम सील कर दिए। रिहायशी क्षेत्र में कॉमर्शियल गतिविधियों के तहत हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। जिस पर नगर परिषद को 10 अगस्त को होने वाली सुनवाई में स्टेटस रिपोर्ट पेश करनी है। सीलिंग के साथ नगर परिषद ने सील तोड़ने पर एफआईआर दर्ज करवाने की चेतावनी दी है। भले ही नगर परिषद ने यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेशों के दबाव में की हो, परंतु इससे अवैध रूप से कॉमर्शियल गतिविधि करने वालों में हड़कंप मच गया। जानिए क्या था मामला जानकारी के अनुसार टीपी स्कीम के तहत बनी रिहायशी कॉलोनियों में कॉमर्शियल गतिविधियां नहीं चलाई जा सकती। जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पिछले कुछ समय से नियमों को ताक पर रखकर दुकान और गोदामों का संचालन किया जा रहा था। जिसके खिलाफ टीपी स्कीम कॉलोनी निवासी प्रेमलता ने हाईकोर्ट में याचिका दाय की। जिसमें टीपी स्कीम के तहत चल रही कॉमर्शियल गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। सुनवाई के बाद दिए निर्देश हाईकोर्ट ने प्रेमलता बनाम हरियाणा सरकार CWP 29432- 2017 को स्वीकार किया। जिस पर सुनवाई करते हुए नगर परिषद को 10 अगस्त को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। सुनवाई से 5 दिन पहले हरकत में आए नगर परिषद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर 7 दुकानें और गोदाम सील कर दिए। बुधवार को नगर परिषद की टीम ने गोदाम और दुकानों को सील कर दिया। भविष्य में जो भी ऐसे क्षेत्रों में कॉमर्शियल एक्टिविटीओं का संचालन करेगा या सील तोड़ेगा, उनके खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करवाने की चेतावनी भी दी। इलेक्ट्रिक शॉप और गोदाम सील नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि कॉमर्शियल एक्टिविटी चलाने वालों को नोटिस दिए थे। जिनमें 8 दिन के अंदर सभी कॉमर्शियल एक्टिविटी स्वयं बंद करने के आदेश दिए थे। निर्धारित अवधि के बाद सीलिंग अभियान चलाया गया। जिसमें एक इलेक्ट्रिक की दुकान और गोदाम भी शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि 10 अगस्त को हाईकोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होकर स्टेटस रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी। जिसके लिए फोटोग्राफी भी करवाई जा रही है। जिससे हाईकोर्ट के आदेशों की पालना सुनिश्चित की जा सके।
Rewari, Rewari | Aug 6, 2026
राज इंटरनेशनल स्कूल: जन्मदिन बना "सेवा का उपहार" जन्मदिन मतलब केक, पार्टी और गिफ्ट... लेकिन राज इंटरनेशनल स्कूल ने इसे एक नया नाम दिया - "सेवा और संस्कार का पर्व"। विद्यालय की "संस्कार शिक्षा मुहिम" के तहत कक्षा 3 से 8 तक के बच्चे जिनका जन्म जून-जुलाई में हुआ उन सभी बच्चो को गौ क्रांति गोशाला ले जाया गया। मकसद सिर्फ घुमाना नहीं था, बल्कि बच्चों के दिलों में करुणा का बीज बोना था।गोशाला पहुंचते ही बच्चों की में उत्साह था। उन्होंने अपने हाथों से गौ माता को रोटी खिलाई, हरा चारा डाला और सब्ज़ी, फल खिलाए। छोटे-छोटे हाथ जब सेवा कर रहे थे, तो लग रहा था जैसे इंसानियत खुद बोल रही हो। इस दौरान स्कूल निदेशक श्री नवीन सैनी जी ने बच्चों से कहा कि बेटा, मोबाइल की स्क्रीन पर लाइक कम मिले तो दुख होता है। लेकिन आज तुमने जिस गाय को रोटी खिलाई है, उसका आशीर्वाद तुम्हें जिंदगी भर मिलेगा। असली खुशी दुसरो की सेवा करने में है । इस अवसर पर आचार्य सुखदेव जी ने बच्चों को समझाया कि सेवा करने से मन पवित्र होता है और गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है। पीआरओ राजेश शर्मा जी ने बताया कि इस मुहीम से प्रेरित हो कर बच्चो ने संकल्प लिया की वह, अगला जन्मदिन भी हम यहीं मनाएंगे। इससे बड़ा इनाम स्कूल के लिए और क्या होगा। इस पावन अवसर ज्योति ,रिया ,रितिक, कुनाल, हितेश सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
Rewari, Rewari | Aug 5, 2026