राज इंटरनेशनल स्कूल: जन्मदिन बना "सेवा का उपहार"
जन्मदिन मतलब केक, पार्टी और गिफ्ट... लेकिन राज इंटरनेशनल स्कूल ने इसे एक नया नाम दिया - "सेवा और संस्कार का पर्व"।
विद्यालय की "संस्कार शिक्षा मुहिम" के तहत कक्षा 3 से 8 तक के बच्चे जिनका जन्म जून-जुलाई में हुआ उन सभी बच्चो को गौ क्रांति गोशाला ले जाया गया। मकसद सिर्फ घुमाना नहीं था, बल्कि बच्चों के दिलों में करुणा का बीज बोना था।गोशाला पहुंचते ही बच्चों की में उत्साह था। उन्होंने अपने हाथों से गौ माता को रोटी खिलाई, हरा चारा डाला और सब्ज़ी, फल खिलाए। छोटे-छोटे हाथ जब सेवा कर रहे थे, तो लग रहा था जैसे इंसानियत खुद बोल रही हो।
इस दौरान स्कूल निदेशक श्री नवीन सैनी जी ने बच्चों से कहा कि बेटा, मोबाइल की स्क्रीन पर लाइक कम मिले तो दुख होता है। लेकिन आज तुमने जिस गाय को रोटी खिलाई है, उसका आशीर्वाद तुम्हें जिंदगी भर मिलेगा। असली खुशी दुसरो की सेवा करने में है । इस अवसर पर आचार्य सुखदेव जी ने बच्चों को समझाया कि सेवा करने से मन पवित्र होता है और गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है। पीआरओ राजेश शर्मा जी ने बताया कि इस मुहीम से प्रेरित हो कर बच्चो ने संकल्प लिया की वह, अगला जन्मदिन भी हम यहीं मनाएंगे। इससे बड़ा इनाम स्कूल के लिए और क्या होगा। इस पावन अवसर ज्योति ,रिया ,रितिक, कुनाल, हितेश सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
Rewari, Rewari | Aug 5, 2026