विदिशा: मोबाइल कोर्ट में न्यायाधीशों ने 75 वाहनों पर की कार्रवाई, जिपं अध्यक्ष का वाहन भी शामिल, लोक अदालत में होगी वसूली
शुक्रवार शाम 5 बजे न्यायाधीशो ने मोबाइल कोर्ट का आयोजन रामद्वारा क्षेत्र मे किया गया। जहां यातायात पुलिस और सिविल लाइन पुलिस को भी तैनात किया गया। दो पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन, बड़े वाहन और भारी वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। हालांकि चालानी राशि शनिवार को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में वसूली जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान 75 वाहनो हुई कार्रवाई।