सरधना: महिलाओं ने रसोइया मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गरजते हुए उपजिलाधिकारी को 2027 में सरकार को जवाब देने की चेतावनी दी
सरधना तहसील परिसर में राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया एकता मंच के बैनर तले शुक्रवार को 3:15 बड़ी संख्या में महिला रसोइयाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रसोइयाओं का मानदेय बढ़ाने, छात्र संख्या कम होने के नाम पर रसोइयाओं को विद्यालयों से हटाने पर रोक की मांग की