बरबीघा: बरबीघा में मकान विवाद के चलते दो गुटों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
बरबीघा क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला में रविवार संध्या मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष से सोमवार दोपहर12बजे सोनाली कुमारी ने बरबीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि मुंगेर के फरदा गांव निवासी आर्मी के जवान प्रशांत कुमार, उनकी पत्नी मनीषा देवी समेत 15-20 लोग जबरन मकान में घुसे और लूटपाट व मारपीट कर घर से बाहर कर दिया।