बरबीघा: बरबीघा में बाइक चोरी की घटनाओं से दहशत, एक महीने में चार चोरी
बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में एक महीने के भीतर बाइक चोरी की चौथी घटना ने लोगों की नींद उड़ा दी है। ताजा मामला खलीलचक गांव का है, जहां सोमवार 10 बजे प्रमोद सिंह के पुत्र विभूति भूषण की घर के बाहर खड़ी प्लैटिना बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने बरबीघा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इससे पहले भदरथी, शिवपुरी और कोयरीबीघा मोहल्लों में भी बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी है।