बरबीघा: गिलानी गांव के पास सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, ट्रैक्टर चालक फरार
गिलानी गांव के पास सड़क हादसे में शनिवार दोपहर 12:00 बजे लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा जिला के सारे थाना क्षेत्र के अम्माबीघा गांव निवासी कृष्ण यादव उर्फ आंधी यादव के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार टेंपो और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें टेंपो सवार बुजुर्ग और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।