छठ घाटों की व्यवस्था को लेकर सक्रिय हुए कांटी विधायक अजीत कुमार, दूसरे दिन भी 400 महिलाओं के बीच बांटी पूजन सामग्री
कांटी-मड़वन के छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
मुजफ्फरपुर। छठ महापर्व को लेकर कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार लगातार सक्रिय हैं। गुरुवार को दूसरे दिन भी उन्होंने करीब 400 जरूरतमंद छठ व्रती महिलाओं के बीच गेहूं, चावल और साड़ी का वितरण किया।
विधायक ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी परिवार छठ महापर्व की खुशियों से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।
वहीं, पूजन सामग्री वितरण के बाद विधायक ने अधिकारियों के साथ कांटी और मड़वन के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, रोशनी, संपर्क मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अर्घ्य के दौरान छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं।
#TirhutNews #Muzaffarpur #Kanti #AjitKumar #ChhathPuja #BiharNews
Bihar, India | Nov 12, 2026