वारासिवनी: तीन गायों की मौत, 3 घायल; जवाबदेही पर सवाल, मामला दर्ज करने की मांग
नगर के अंबेडकर चौक, गांधी चौक, पंजाब नेशनल बैंक और वार्ड क्रमांक 3 में अलग-अलग स्थानों पर 6 गाय मृत एवं घायल अवस्था में मिलीं। इनमें 3 की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हैं। मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। सवाल यह है कि बेजुबानों की इस दुर्दशा का जिम्मेदार कौन है? क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या मामला भी सवालों में ही दबकर रह जाएगा?