Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image

जिला न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने जेल का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनीं --- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव ने मंगलवार को जिला जेल, खंडवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य, भोजन व्यवस्था तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जिला जेल की प्रत्येक बैरक में जाकर बंदियों से संवाद स्थापित किया तथा उनसे भोजन की गुणवत्ता, दैनिक सुविधाओं, चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पीयूष भावे ने बताया कि प्रत्येक बंदी को न्याय तक समान एवं प्रभावी पहुंच उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह, उप जेल अधीक्षक श्री नवीन नेमा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता श्री दशरथ सिंह चौहान, श्री प्रितेश दुबे, सुश्री साक्षी गुप्ता सहित जेल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रधान जिला न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने इस दौरान बंदियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। Jansampark Madhya Pradesh Department of Jail, Madhya Pradesh SP Khandwa #khandwa

MORE NEWS

“डॉक्टर्स डे” पर जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने रक्तदान कर पौधरोपण किया
---
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा में चिकित्सकों ने स्वयं रक्तदान किया और परिसर में वृक्षारोपण कर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. अतुल माने, मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. रंजीत बडोले, सहायक अधीक्षक डॉ. सुनील बाजोलिया, डॉ. शक्ति सिंह राठौड़, डॉ. नितिन कपूर, डॉ. विशाल श्रीवास्तव, डॉ. रिंकु यादव, डॉ. मोहित गर्ग, डॉ. राहुल खांडे, डॉ. दीपक पचोरे, डॉ. गुरदीप सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने कुल 18 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. कौशल एवं अन्य डॉक्टर्स ने फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। सभी डॉक्टरों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी नियमित देखरेख और संरक्षण करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी डॉक्टर्स को “राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस” की बधाई दी।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Iec Cmho Khandwa Mp 
#khandwa

“डॉक्टर्स डे” पर जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने रक्तदान कर पौधरोपण किया --- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा में चिकित्सकों ने स्वयं रक्तदान किया और परिसर में वृक्षारोपण कर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. अतुल माने, मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. रंजीत बडोले, सहायक अधीक्षक डॉ. सुनील बाजोलिया, डॉ. शक्ति सिंह राठौड़, डॉ. नितिन कपूर, डॉ. विशाल श्रीवास्तव, डॉ. रिंकु यादव, डॉ. मोहित गर्ग, डॉ. राहुल खांडे, डॉ. दीपक पचोरे, डॉ. गुरदीप सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने कुल 18 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. कौशल एवं अन्य डॉक्टर्स ने फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। सभी डॉक्टरों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी नियमित देखरेख और संरक्षण करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी डॉक्टर्स को “राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस” की बधाई दी। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Iec Cmho Khandwa Mp #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026

सीईओ डॉ. गोड़ा ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया
---
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गोड़ा ने बुधवार को सीएमएचओ कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय की छत दुरस्त करने के लिए प्राकलन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल में मेकेनिज्ड लॉड्री व बायोमेडिकल वेस्ट के लिए स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही डॉ. गौड़ा ने जिला अस्पताल में एसएनसीयू के मदरवार्ड में प्रस्तावित शौचालय के लिए भी स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. रंजीत बड़ोले, सहायक अधीक्षक डॉ. सुनील बाजोलिया सहित अन्य चिकित्सक व अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
CEO Zila Panchayat Khandwa 
#khandwa

सीईओ डॉ. गोड़ा ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया --- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गोड़ा ने बुधवार को सीएमएचओ कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय की छत दुरस्त करने के लिए प्राकलन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल में मेकेनिज्ड लॉड्री व बायोमेडिकल वेस्ट के लिए स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही डॉ. गौड़ा ने जिला अस्पताल में एसएनसीयू के मदरवार्ड में प्रस्तावित शौचालय के लिए भी स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. रंजीत बड़ोले, सहायक अधीक्षक डॉ. सुनील बाजोलिया सहित अन्य चिकित्सक व अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh CEO Zila Panchayat Khandwa #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026

रक्तदान शिविर के संबंध में वार्ड पार्षदों व स्वयंसेवी संस्था की बैठक
---
मंगलवार को सीएमएचओ कार्यालय खंडवा में रक्तदान शिविरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर के वार्ड पार्षदों व स्वयंसेवी संस्थाओं तथा रक्त मित्रों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने कहा के शहर के सभी वार्डों में रक्तदान शिविर लगाकर आमजन को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करें, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, ब्लड बैंक काउंसलर पूजा रायकवार, रक्तमित्र श्री शेलू मण्डलोई सहित विभिन्न वार्ड पार्षदगण भी उपस्थित थे।
              ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल माने ने इस अवसर पर कहा कि एक यूनिट रक्त से 3 लोगों की जान बचाई जा सकती है। अतः स्वस्थ नागरिकों को आगे आकर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 18 से 60 वर्ष आयु के स्वस्थ पुरुष-महिलाएं रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान के लिए जिला अस्पताल ब्लड बैंक में निःशुल्क जांच एवं परामर्श उपलब्ध है।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Iec Cmho Khandwa Mp 
#khandwa

रक्तदान शिविर के संबंध में वार्ड पार्षदों व स्वयंसेवी संस्था की बैठक --- मंगलवार को सीएमएचओ कार्यालय खंडवा में रक्तदान शिविरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर के वार्ड पार्षदों व स्वयंसेवी संस्थाओं तथा रक्त मित्रों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने कहा के शहर के सभी वार्डों में रक्तदान शिविर लगाकर आमजन को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करें, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, ब्लड बैंक काउंसलर पूजा रायकवार, रक्तमित्र श्री शेलू मण्डलोई सहित विभिन्न वार्ड पार्षदगण भी उपस्थित थे। ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल माने ने इस अवसर पर कहा कि एक यूनिट रक्त से 3 लोगों की जान बचाई जा सकती है। अतः स्वस्थ नागरिकों को आगे आकर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 18 से 60 वर्ष आयु के स्वस्थ पुरुष-महिलाएं रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान के लिए जिला अस्पताल ब्लड बैंक में निःशुल्क जांच एवं परामर्श उपलब्ध है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Iec Cmho Khandwa Mp #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026

जिला न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने जेल का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनीं --- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव ने मंगलवार को जिला जेल, खंडवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य, भोजन व्यवस्था तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जिला जेल की प्रत्येक बैरक में जाकर बंदियों से संवाद स्थापित किया तथा उनसे भोजन की गुणवत्ता, दैनिक सुविधाओं, चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पीयूष भावे ने बताया कि प्रत्येक बंदी को न्याय तक समान एवं प्रभावी पहुंच उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह, उप जेल अधीक्षक श्री नवीन नेमा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता श्री दशरथ सिंह चौहान, श्री प्रितेश दुबे, सुश्री साक्षी गुप्ता सहित जेल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रधान जिला न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने इस दौरान बंदियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। Jansampark Madhya Pradesh Department of Jail, Madhya Pradesh SP Khandwa #khandwa - Khandwa News