बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में टेंपो और ई-रिक्शा चालकों की बैठक, SDM ने सड़क पर पार्किंग और यात्रियों की व्यवस्था पर चर्चा की
बिक्रमगंज में यातायात व्यवस्था सुधारने और टेंपो-ई-रिक्शा का परिचालन व्यवस्थित करने के लिए रविवार को 11 बजे बैठक हुई। इसमें वाहन मालिक और चालक शामिल हुए। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बैठक बुलाई थी। इसमें नगर परिषद क्षेत्र में चलने वाले सभी टेंपो और ई-रिक्शा के मालिकों और चालकों को शामिल किया गया।