टेहरोली: टहरौली पुलिस की तत्परता से घर से नाराज नाबालिग रेलवे स्टेशन से बरामद, दिल्ली जाने की थी तैयारी
घर से नाराज होकर साइकिल लेकर निकले नाबालिग को टहरौली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। प्रभारी सरिता त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान सोमवार को सूचना मिली कि सिद्धपुरा निवासी नाबालिग दीपेंद्र साइकिल का पंचर बनवाने निकला था और वापस नहीं लौटा। पुलिस ने बच्चे को किया बरामद