जहानाबाद: काली नगर में BSF जवान को कोबरा सांप ने काटा, बोतल में बंद कर अस्पताल पहुंचाया गया
जहानाबाद के काली नगर में एक BSF जवान को कोबरा सांप ने काट लिया जिसके बाद उक्त जवान के द्वारा उसे बोतल में बंद कर खुद के इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। घायल जवान ने बातचीत के दौरान शनिवार रात्रि करीब 8 बजे बताया कि वह अपने गार्डन में काम कर रहे थे तभी सांप हाथ में जा लिपटाया जिससे यह घटना घटी।