लखनपुर: लखनपुर के बाजारपारा में घर में घुसकर युवक के साथ गाली-गलौज कर की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर के बाजार पारा में सोमवार की दोपहर कुछ युवकों ने घर में घुसकर गाली-गलौज कर युवक की साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।वहीं पीड़ित युवक ने लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। लखनपुर पुलिस आरोपी आर्यन गुप्ता ,राजा गुप्ता,अभय चौधरी, ऋषभ यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच में पुलिस जुटी है।