छोटीसादड़ी: तालाब बस्ती के खेत में निकला 12 फीट लंबा अजगर, वनकर्मियों ने किया सफल रेस्क्यू
प्रतापगढ़। छोटी सादड़ी शहर की तालाब बस्ती के समीप मंगलवार को किसान मुकेश साहू के खेत में करीब 10 से 12 फीट लंबा विशाल अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर किसान ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रताप सिंह चुंडावत, सहायक वनपाल पारसमल धाकड़, सर्प मित्र लालूराम और नरेंद्र जटिया मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम और स