*मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदार पर मारा छापा दर्ज कराई FIR*
दिनांक 17.08.2026 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला फरीदाबाद में भड़ाना चौक के पास प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है।
इस सम्बंध में श्री विवेक चौधरी DSP मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद ने निर्देश पर मुख्यमंत्री उडन दस्ता टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भड़ाना चौक व KD पब्लिक स्कूल के पास योगेश पुत्र श्री रमन लाल निवासी नगला रोड NIT फरीदाबाद द्वारा अपनी दुकान मे पतंग आदि बेचता है व इसके साथ प्रतिबंधित चाइनीज माझा भी बेच रहा था। जबकि चाइनीज मांझा के संबंध मे उपायुक्त महोदय द्वारा चाइनीज मांझा ना बेचने के आदेश जारी किये हुए है। निरीक्षण के दौरान योगेश की दुकान में एक पेटी मे 3 बड़े मांझा hero plus के बंडल रखें मिले जिन पर for industrial use only लिखा हुआ था। इस प्रकार योगेश उपरोक्त ने प्रतिबंधित मांझा बेचने के लिए रखकर उपायुक्त महोदय के आदेश की उल्लंघणा की है जिस सम्बंध में योगेश थाना सारण में अभियोग अंकित किया है।