फरीदाबाद (खबर) फरीदाबाद सेक्टर 12 के कोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब 14 वर्षीय किशोरी ने बाथरूम की खिड़की से तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। किशोरी नीचे बने टीनशैड पर जा गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं और निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक किशोरी डबुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। कुछ दिन पहले वह अचानक घर से चली गई थी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी, जिसके आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी बुआ के घर चली गई थी।
पुलिस ने शनिवार को मेडिकल जांच कराने के बाद किशोरी को अदालत में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया। इसी दौरान अदालत में उसकी मेडिकल रिपोर्ट देखी गई, जिसमें उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। यह बात पता चलने के बाद किशोरी परेशान हो गई।
कुछ देर बाद उसने उल्टी आने की बात कही। महिला प�