डुमरा: एग्री स्टैक परियोजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय सम्मानित
पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला में सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय को एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फॉर्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ ₹75,000 (पचहत्तर हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।