ऊन: शामली के साल्हापुर व नाईनंगला के बीच तेंदुआ दिखाई देने का दावा, संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शुक्रवार को शामली जिले में एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो के माध्यम से दावा किया गया कि ऊन तहसील क्षेत्र के गांव साल्हापुर व नाईनंगला के खेतों में तेंदुआ दिखाई दिया है। दरअसल पिछले काफी दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की चर्चाएं आम है, हालांकि अभी तक अधिकारियों की ओर से वायरल वीडियो की पुष्टि से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई है।