घाटमपुर: बरनाव मोड़ पर कांवड़ियों ने किया बवाल, स्कॉर्पियो में की तोड़फोड़
घाटमपुर के बरनाव मोड़ पर कावड़ियों ने जमकर हंगामा किया। कांवड़ियों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ कर दी।स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक सवार कावड़िया को टक्कर मार दी थी,जिसके बाद कावड़िया आक्रोशित हो गए और तोड़फोड़ कर दी। कांवड़ियों ने आरोप लगाया की सूचना के बाद भी पुलिस देर से पहुंची ।एसीपी कृष्णकांत यादव ने शनिवार शाम 6 बजे बताया कावड़ियों को समझाया गया है।