नौतन: नौतन थाना क्षेत्र के ब्रह्म टोला गांव में मारपीट की घटना, 17 लोगों पर केस दर्ज, तीन को पुलिस ने भेजा जेल
नौतन थाना क्षेत्र के ब्रह्म टोला वार्ड नंबर एक में शोभी यादव व शिवनाथ यादव के बीच बच्चों के झगडे को लेकर मारपीट में पुलिस ने सतरह लोगों पर कांड दर्ज की है.इस बावत एक पक्ष के शिवनाथ यादव ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में बताया है कि बीते शुक्रवार की दोपहर वे अपने घर पर थे.तभी उनका पोता जो जहवार विद्या निकेतन में पढता है।