बीकानेर: जयनारायण व्यास कॉलोनी इलाके में चोरों ने दो मकानों में की चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी जारी है। चोरों ने अब जय नारायण व्यास क ॉलोनी थाना इलाके में दो मकानों को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने बंद पड़े मकान से नकदी-जेवर व बाइक चुरा ले गए।चोरी की इन वारदातों का आज सीसीटीवी सामने आया है। इस संबंध में सूरजपुरा सी-3 निवासी भूपेश शर्मा ने थाने में दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह छह से नौ दिसंबर तक बाहर गया हुआ था।