खानपुर: सोशल मीडिया पर लाइसेंसी बंदूक की पोस्ट डालने पर युवक को पड़ा भारी, सारोला कलां थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर लाइसेंसी बंदूक की पोस्ट डालना युवक को भारी पड़ गया, सारोला कलां थाना पुलिस ने युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सारोला कलां थाना अधिकारी बुद्धाराम चौधरी ने आज बुधवार को सुबह 9:30 बजे के लगभग बताया कि आज सूचना अधिकारी अजय पूनिया द्वारा लाइसेंसी बंदूक के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालने वाले युवक को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया गया।