*एडीजी (ट्रेनिंग) श्री राघवेंद्र सुहास दो दिवसीय जिले के वार्षिक निरीक्षण पर।*
*अपराध नियंत्रण, संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश।*
*परेड की सलामी ली, नाकाबंदी एवं जघन्य अपराध की विवेचना का डेमो देखा।*
चित्तौड़गढ़, 19 जून 2026। जिले के दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (प्रशिक्षण) श्री राघवेंद्र सुहास ने पुलिस लाईन में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संपर्क सभा आयोजित कर उनसे सीधे संवाद किया। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त वृत्ताधिकारियों एवं थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया, बड़ा खाना आयोजित कर जवानों के साथ खाना खाया। परेड की सलामी ली, नाकाबंदी एवं जघन्य अपराध की विवेचना का डेमो देखा।
एडीजीपी प्रशिक्षण श्री राघवेन्द्र सुहास के गुरुवार को पुलिस लाईन पहुंचने पर पुल�
48 views | Chittorgarh, Rajasthan | Jun 19, 2026