शाहजहांपुर: जिला गंगा समिति और मेरा युवा भारत द्वारा हनुमत धाम घाट पर बृहद योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया
दरअसल आज जिला प्रशासन और मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह के निर्देशन में हनुमत धाम घाट पर बृहद योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला गंगा समिति एवं मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे डॉक्टर एलके मिश्रा ने ओम के उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।